MP DGP Retirement :असमंजस खत्म, 30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीपी कैलाश मकवाणा

MP DGP Retirement : मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति की तारीख को लेकर स्थिति साफ हो गई है। एक दो दिन में कैलाश मकवाणा के 30 नवम्बर के सेवानिवृत्ति के आदेश जारी हो जाएगे।

MP DGP Retirement :असमंजस खत्म, 30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीपी कैलाश मकवाणा

DGP Kailash Makwana Retire : भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की सेवानिवृत्ति को लेकर बनी असमंजस की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। मकवाणा का दो साल का कार्यकाल आगामी 30 नवम्बर को पूरा हो रहा है। सेवानिवृत्ति का आदेश जारी न होने के कारण असमंजस की स्थिति थी। 

इस कारण पुलिस मुख्यालय ने राज्य शासन को पत्र लिखकर पूछा था कि कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवम्बर को पूरा हो रहा है या 2 दिसम्बर को। दो दिसम्बर इस कारण क्योंकि मकवाणा ने 2 दिसम्बर 2024 को प्रदेश पुलिस की कमान संभाली थी। इसी कारण पीएचक्यू ने स्थिति साफ करने के लिए पत्र लिखकर पूछा था। 

मुख्यसचिव अशोक बर्णवाल और अपर मुख्यसचिव गृह संजय शुक्ला से चर्चा के बाद यह तय हुआ है कि कार्यभार ग्रहण करने से नहीं आदेश जारी होने की तिथि से दो वर्ष माना जाएगा। 

एक दो दिन में कैलाश मकवाणा के 30 नवम्बर के सेवानिवृत्ति के आदेश जारी हो जाएगे। इससे डीजी जेल वरूण कपूर को फायदा होगा। यदि पुलिस मुख्यालय के पत्र अनुसार कुछ राज्यों की तरह डीजीपी का कार्यकाल कार्यभार की तिथि से गिना जाता तो कपूर तीन अधिकारियों की पैनल से बाहर हो जाते।