पिनारई विजयन के घर ED रेड, समर्थकों ने तोड़ी अफसरों की गाड़ियां
केरल में उस समय बड़ा बवाल मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के घर छापेमारी करने पहुंची। तिरुवनंतपुरम में हुई इस कार्रवाई के दौरान CPI समर्थकों ने ED अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर, बोतल और लाठियों से हमला कर दिया।
तिरुवनंतपुरम: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर भारी हमला हुआ है। बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच के लिए पहुंची 12 सदस्यीय ED टीम को सीपीआई (CPI) समर्थकों के भारी विरोध और हिंसक प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों की गाड़ियों पर लाठी-डंडों, पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया, जिससे वाहनों के शीशे टूट गए और गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, घर में मौजूद था परिवार..
बुधवार सुबह करीब 7 बजे ED की 12 सदस्यीय टीम केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के आवास समेत कुल 10 ठिकानों पर रेड करने पहुंची थी। छापेमारी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और उनका परिवार घर के भीतर ही मौजूद था। जैसे ही ED की कार्रवाई की खबर फैली, बड़ी संख्या में CPI समर्थक विजयन के घर के बाहर जुटने शुरू हो गए। दोपहर में जब ED के अधिकारी अपनी जांच पूरी कर परिसर से बाहर निकलने लगे, तो उग्र भीड़ ने उनकी कारों को घेर लिया।
Visuals: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर और 12 अन्य स्थानों पर रेड. ईडी की यह छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले से जुड़ी हुई है...
— News Leader (@NewsLeaderLive) May 27, 2026
Pinarayi Vijayan | kerala ed raid | @pinarayivijayan @dir_ed @INCIndia pic.twitter.com/STufsxC0dk
गाड़ियों में की तोड़फोड़, पुलिस ने बमुश्किल निकाला बाहर..
प्रत्यक्षदर्शियों और तस्वीरों के अनुसार, समर्थकों ने अधिकारियों की गाड़ियों को रोकने के लिए उन पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी। भीड़ ने कारों के पिछले हिस्से के ग्लास (विंडशील्ड) और हेडलाइट्स को पूरी तरह फोड़ दिया। गाड़ियों के रियर व्यू मिरर को उखाड़ दिया गया और दरवाजों पर लातें मारी गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बेहद मशक्कत के बाद भीड़ को हटाकर ED अफसरों के वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
केरल के पूर्व सीएम पी विजयन के ठिकानों पर रेड के दौरान समर्थकों ने ED की गाड़ियों में की तोड़फोड़... pic.twitter.com/rvz9OLUTeo
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) May 27, 2026
क्या है पूरा मामला और क्यों हो रही है जांच..
यह पूरा विवाद पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी 'एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस' (Exalogic Solutions) से जुड़ा हुआ है।
₹1.72 करोड़ का संदिग्ध भुगतान..
आरोप है कि साल 2018-19 के दौरान 'कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड' (CMRL) नामक कंपनी ने वीणा की कंपनी को ₹1.72 करोड़ का मासिक भुगतान किया था।
बिना सर्विस दिए मिले पैसे..
आयकर (Income Tax) विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया कि इस भारी-भरकम भुगतान के बदले एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस ने CMRL को कोई भी वास्तविक सेवा (Service) प्रदान नहीं की थी।
ED और SFIO की कार्रवाई
आयकर विभाग के इन दावों के आधार पर ED ने साल 2024 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था। फिलहाल ED के अलावा सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी इस मामले की समानांतर जांच कर रहा है।
केरल हाई कोर्ट से लग चुका है झटका..
यह मामला केरल की राजनीति में लंबे समय से बेहद संवेदनशील बना हुआ है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही (मंगलवार को) केरल हाई कोर्ट ने CMRL की उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया था, जिसमें कंपनी ने ED की इस जांच पर रोक लगाने या इसे रद्द करने की मांग की थी। हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के तुरंत बाद ED ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

