बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त

Major action against illegal liquor : बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

बुरहानपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त

Major action against illegal liquor : बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर 8 जून 2026 की अल सुबह ग्राम जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मौके से 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और 3300 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। जब्त की गई मदिरा, महुआ लहान और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 3 लाख 80 हजार रुपये बताया गया है।

आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज

कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। सभी प्रकरणों को विवेचना में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पल्लवी पौराणिक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद कुशवाहा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, थाना शिकारपुर टीआई संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय और आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे एवं केतन भाबर सहित आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग का अधीनस्थ अमला शामिल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।