मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सड़क दुर्घटना संभावित स्थल का किया निरीक्षण

नेशनल हाईवे के शार्पबेंड को सुगम करने और संकेतक लगाने के लिए मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने दिए निर्देश 

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सड़क दुर्घटना संभावित स्थल का किया निरीक्षण

मऊगंज से रिपोर्टर राजेंद्र पयासी। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के समीप बरांव रोड और नेशनल हाईवे के इंटरसेक्शन प्वाइंट का निरीक्षण कर हाईवे के दोनों ओर ड्रम लगाकर बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये, ताकि वाहनों की गति पर नियंत्रण रखा जा सके।

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने नेशनल हाईवे के शार्पबेंड को सुगम करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोनों स्थनों पर संकेतक अवश्य लगवायें। साथ ही मऊगंज अस्पताल के समीप तिराहे के निरीक्षण के दौरान मेन गेट के अंदर 100 मीटर सड़क निर्माण कराये जाने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सभी तिराहों और दुर्घटना संभावित स्थलों में ब्रोकर लगाकर साइन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन, एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।