मऊगंज में शराब तस्करों पर शिकंजा: हुंडई कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
मऊगंज जिले की हनुमना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 63 लीटर अवैध शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 8.30 लाख का मशरूका जब्त
मऊगंज से राजेंद्र पयासी की रिपोर्ट।
मऊगंज पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हुंडई कार से अवैध देशी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका। तलाशी में कार से 7 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 63 लीटर बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आर.के. पटेल पिता स्व. गणेश प्रसाद पटेल निवासी ग्राम अमिरती और बब्बू पटेल पिता देवराज पटेल निवासी ग्राम घोपारी, दोनों जिला सीधी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मौके से 30 हजार 500 रुपये कीमत की शराब और 8 लाख रुपये कीमत की कार सहित कुल 8 लाख 30 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
Varsha Shrivastava 
