सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम, दी आर्थिक सहायता
देवसर विधायक डॉ. राजेन्द्र मेश्राम सड़क दुर्घटना में मृत अशर्फी लाल जायसवाल के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

