मार्च में ही तवे जैसा तप रहा मध्यप्रदेश, कई शहरों में टेम्प्रेचर 39 डिग्री के पार
मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही 'लू' जैसी तपन है. पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.
Weather MP News: मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही 'लू' जैसी तपन है. पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में तवे जैसी तपन हैं. टेम्प्रेचर 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. रविवार रंगपंचमी पर रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी. इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी तेज धूप निकली.

रतलाम में तापमान 39 डिग्री, उज्जैन-ग्वालियर में 36 के पार
रविवार को प्रदेश के सभी शहरों में तेज गर्मी रही. 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में तापमान सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री रहा. ग्वालियर में 36.5 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.8 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
shivendra 
