राज्यसभा चुनाव- कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, विजयवर्गीय बोले- जो विकास चाहने वाले BJP का साथ देंगे

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन ने भर दिया है. 

राज्यसभा चुनाव- कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, विजयवर्गीय बोले- जो विकास चाहने वाले BJP का साथ देंगे

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन ने भर दिया है.  इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य विधायक उनके साथ मौजूद हैं. पटवरी खुद एक-एक विधायक को रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे मे लेकर जा रहे हैं.  

मिनाक्षी नटराजन ने नामांकन भरने से पहले विधानसभा परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया. 

दूसरी ओर बीजेपी विधायक भी पार्टी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं. यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- हमारे पास एक्सट्रा वोट हैं इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा. जो लोग विकास चाहते हैं. वो हमारे कैंडिडेट को वोट देंगे. वहीं, पार्टी उम्मीदवार महेश केवट बोल- राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए मुझे चुना है. मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत प्रतिशत निभाउंगा.