MP News: मध्यप्रदेश के दो राज्यसभा सांसदों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संसदीय स्थायी समितियों में किया गया शामिल
मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल को कम्युनिकेशन एवं आईटी समिति और महेश केवट को कृषि, पशुपालन एवं फूड प्रोसेसिंग समिति का सदस्य बनाया गया है।
भोपाल: मध्यप्रदेश के दो राज्यसभा सांसदों को संसद की महत्वपूर्ण स्थायी समितियों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को अलग-अलग संसदीय स्थायी समितियों का सदस्य नियुक्त किया गया है।
राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल को संसद की स्थायी समिति (कम्युनिकेशन एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) का सदस्य बनाया गया है। यह समिति दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल सेवाओं और संचार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करती है।

वहीं, राज्यसभा सांसद महेश केवट को संसद की स्थायी समिति (कृषि, पशुपालन एवं फूड प्रोसेसिंग) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सुझाव और समीक्षा का कार्य करती है।
इन नियुक्तियों को मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों सांसद अब अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर संसदीय स्तर पर चर्चा, समीक्षा और नीति निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

