NEET Paper Leak: NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, सभी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
NEET पेपर लीक मामले में NTA ने बड़ा एक्शन लेते हुए 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सभी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज होंगे। शिक्षा मंत्रालय में भी बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी में व्यापक सुधार की प्रक्रिया के तहत 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही इन अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक (क्रिमिनल) कार्रवाई भी की जाएगी।
न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के अनुसार, यह फैसला NTA में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे सुधार अभियान का हिस्सा है।
बर्खास्त अधिकारियों पर दर्ज होंगे केस
सूत्रों के मुताबिक, सेवा से हटाए गए सभी 47 अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित मामलों में आपराधिक केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
NTA में जारी रहेगा सुधार अभियान
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई NTA में बड़े स्तर पर किए जा रहे प्रशासनिक सुधारों का हिस्सा है। एजेंसी की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
एक दिन पहले शिक्षा मंत्रालय में भी हुआ बदलाव
इससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को भी बदल दिया था। इसे भी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
NEET पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार लगातार परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई बड़े फैसले ले रही है।

