MP विधानसभा बजट सत्र का 10वां दिन आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन कानून व्यवस्था, गरीबों को पट्टे, अतिथि विद्वानों के मानदेय और खाद की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

MP विधानसभा बजट सत्र का 10वां दिन आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
google

MP Vidhan sabha: विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। आज सभा में कई मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह टीकमगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपनी बात रखेंगे। आज बीजेपी विधायक अमर सिंह यादव गरीबों के लिए पट्टे को लेकर मुद्दा उठाएंगे।

नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा अतिथि विद्वानों के मानदेय से जुड़ा मुद्दा सभा में उठाने वाले हैं। इसके अलावा आज खाद संकट और यूरिया-डीएपी की कीमतों में बढ़ोतरी, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति और पीएम ई-ड्राइव के बारे में भी चर्चा होगी।

26 फरवरी को सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई थी, जिसमें विधायकों ने विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगे। कल भी सभा में हंगामा हुआ, जब विपक्ष जांच के लिए विधानसभा समिति गठित करने की मांग पर अड़ा रहा। दरअसल, विपक्ष ने सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक के मामले को लेकर जांच की मांग की, जिसे लेकर हंगामा बढ़ गया था।

MP विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल बोले- प्रदेश में सीएम केयर योजना जल्द लाएंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगें। कांग्रेस विधायकों ने सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक मामले की जांच को लेकर सदन में हंगामा किया। कांग्रेस विधायक जांच के लिए विधानसभा समिति गठित करने की मांग पर अड़े रहे...पूरी खबर पढ़ें