क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई, फरार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी तोहिद शेख को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 ग्राम अवैध कोकीन जब्त की। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट 8/21(b) के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई, फरार ड्रग तस्कर गिरफ्तार
google

27 फरवरी को इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले फरार आरोपी तोहिद शेख को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "कोकीन" जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब ₹2,00,000/- थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 03/26, धारा 8/21(b) NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

इंदौर में अवैध मादक पदार्थ को लेकर कई समय से कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 6 जनवरी 2026 को आरोपी असद शेख को गिरफ्तार किया था। असद शेख मादक पदार्थों (ड्रग्स) की खरीद और बिक्री में शामिल था। वह दूसरे जिलों से ड्रग्स लाकर इंदौर के सप्लायर्स को देता था। असद से पूछताछ में पता चला कि आरोपी तोहिद शेख भी इस मामले में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने असद शेख और मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी तोहिद शेख को गिरफ्तार किया।