कोलकाता और सिक्किम में भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता
कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 रही।
27 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजकर 22 मिनट पर कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 रही. झटके इतने तेज थे की लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल कर भागने लगे.
भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है. भूकंप का एपिसेन्टर बांग्लादेश के अंदर करीब 3 किलोमीटर दूर रहा. जिससे भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास भी झटके महसूस किए गए.
सिक्किम में भी भूकंप के झटके

सिक्किम में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट बजे आए, जिसकी तीव्रता करीब 3.7 रही। भूकंप के कारण जाल-माल की ज्यादा हानि नहीं हुई, लेकिन टाशीडिंग के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और गेरेथांग जूनियर हाई स्कूल की सीलिंग गिर गई। बता दें कि एक दिन पहले भी सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

