MP Weather: रीवा-सीधी, शहडोल और मैहर में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है. रीवा, सीधी, शहडोल और मैहर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. भोपाल समेत कई इलाकों में भी बारिश के आसार हैं.
भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल रुका नहीं है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. रीवा, सीधी, शहडोल, मैहर, सिंगरौली समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं भोपाल समेत प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
मैहर में मौसम विभाग ने अति भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा रीवा, सीधी, शहडोल और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट है. बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आज सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और मैहर में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
इनमें मैहर में अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि रीवा, सीधी, शहडोल और पन्ना में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
भोपाल समेत इन इलाकों में भी बारिश
राजधानी भोपाल में भी आज बादल छाए रहने और कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है।
बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगले दिनों में भी जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में बनी मौसमी परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी संभावना है।

