झोले में सब्जी, सब्जी के अंदर शराब, शराब तस्करी का नया तरीका
नईगढ़ी पुलिस ने होली के दौरान नाकेबंदी और चेकिंग के दौरान 5-5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों अजय कोल और कुलदीप कोल को गिरफ्तार किया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कारोबारियों ने तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, कमोवेश इसी तरह शराब तस्करों का अवैध शराब तस्करी करने का नया तरीका उस समय देखने को मिला जब होली के त्यौहार पर पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संदेह के आधार पर नईगढ़ी थाना पुलिस ने बाइक क्रमांक एमपी 17 एम यू 4817 के चालक अजय कोल पिता हरिनाथ कोल उम्र 25 वर्ष निवासी करह उर्फ खैरागढ़ थाना शाहपुर जिला मऊगंज को रोक कर जब तलाशी ली तो झोले में सब्जी भरी थी और सब्जी के अंदर महुआ शराब मिली।

पुलिस द्वारा 5 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ तस्कर को अभिरक्षा में लेकर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह एक अन्य महुआ शराब तस्कर कुलदीप कोल पिता बृजलाल कोल उम्र 50 वर्ष निवासी खैरा थाना शाहपुर को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर विधिसंगत वैधानिक कार्रवाई की गई।

जायसवाल बस्ती से खरीदी गई थी शराब
होली त्योहार के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था सुदृढ़ रूप से बनाए जाने के उद्देश्य से जिलेभर में पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर की जा रही चेकिंग के दौरान पकड़े गए महुआ शराब तस्करों से जब पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो दोनों अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस को बताया कि वह नईगढ़ी कस्बा स्थित जायसवाल बस्ती से महुआ शराब खरीद कर ले जा रहे थे। बता दें कि नईगढ़ी कस्बे का जायसवाल मोहल्ला अवैध महुआ शराब के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध है।

Thursday, 23 Jan, 2020
Tuesday, 21 Jan, 2020
Monday, 27 Jan, 2020
Saturday, 18 Jan, 2020
Sunday, 17 Jan, 2021
Friday, 16 Oct, 2026
Wednesday, 24 Dec, 2025
बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव...
Thursday, 08 Oct, 2026
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी के बाद अब मोहम्मद शमी की वापसी की चर्चा...
Saturday, 26 Sep, 2026
Truecaller New Update : Truecaller के नए फीचर से कॉल आने पर यूजर्स को LinkedIn से...
Monday, 12 Oct, 2026
Economics Nobel Prize : 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियों...
Saturday, 17 Oct, 2026
Public Vani Khas Khabar : शुरुआती योजना के मुताबिक इसमें से 1.56 हेक्टेयर पर आवास...
Tuesday, 13 Oct, 2026
UPI MDR Charge: त्योहारी सीजन में व्यापारियों को मिली राहत, ₹2,000 से ज्यादा के...
Monday, 07 Sep, 2026
Modak Easy Recipe : इस गणेश चतुर्थी 2026 पर भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए घर पर...
20 hours ago
मैहर में विजयादशमी पर परंपरानुसार हुआ शस्त्र पूजन: विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक...
Friday, 09 Oct, 2026
Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 72,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी...
Sunday, 19 Jul, 2026
FIFA World Cup 2026 Final में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने हैं. जानिए 5 बड़े फुटबॉल...

