Dialogue with Gen- Z : विकास देख नाराज फूफा फिर चिल्लाएंगे... वडोदरा में PM मोदी का कांग्रेस पर अटैक

Dialogue with Gen- Z : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टांडा रोड और वडोदरा (प्रतापनगर) के बीच मालगाड़ी सेवाओं और एक नई यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।

Dialogue with Gen- Z : विकास देख नाराज फूफा फिर चिल्लाएंगे... वडोदरा में PM मोदी का कांग्रेस पर अटैक

Dialogue with Gen-Z : वडोदरा, गुजरात। हाल ही में JNPT (मुंबई) से वडोदरा तक एक डबल-स्टैक कंटेनर फ़्रेट ट्रेन चलाई गई यानी ट्रेन एक कंटेनर के ऊपर दूसरा कंटेनर रखकर चलाई गई। इस एक ट्रिप से मुंबई से वडोदरा तक ले जाए गए कार्गो की मात्रा 250 से ज़्यादा ट्रकों के बराबर थी। अब 'नाराज़ फूफा' वाला किरदार सामने आता है जो तुरंत शिकायत करना शुरू कर देगा ट्रक ड्राइवरों का क्या होगा? ट्रक कहाँ जाएँगे? जिन्होंने ट्रक खरीदे हैं, उनका क्या होगा? खैर, 'फूफा' को अब शिकायत करने के लिए कुछ मिल ही गया है। लोग 'झूठ की गूंज' के ज़रिए आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन युवा सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 8 सितंबर को वडोदरा में आयोजित Gen- Z से संवाद के दौरान 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है। 

मालगाड़ी सेवाओं और एक नई यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टांडा रोड और वडोदरा (प्रतापनगर) के बीच मालगाड़ी सेवाओं और एक नई यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। PM मोदी ने 35,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन अहम सेक्शन, रेलवे प्रोजेक्ट्स, हाईवे प्रोजेक्ट्स और गुजरात सरकार की परियोजनाएं शामिल हैं।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का बड़ा चरण पूरा

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की कुल लंबाई 2,800 किलोमीटर से अधिक है। उन्होंने कहा कि दोनों कॉरिडोर अब देश के व्यापार और वाणिज्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके जरिए माल ढुलाई तेज होगी और यात्री ट्रेनों के लिए भी रेल नेटवर्क पर दबाव कम होगा।

मालगाड़ियों की रफ्तार से समय और ईंधन की बचत

पीएम मोदी के अनुसार, पहले मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लिए एक ही ट्रैक का इस्तेमाल होता था। इससे दोनों सेवाओं की गति प्रभावित होती थी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कारण मालगाड़ियों को अलग ट्रैक मिल गया है। उन्होंने बताया कि ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर पर रोजाना 430 से ज्यादा मालगाड़ियां चल रही हैं। इससे माल ढुलाई में समय और ईंधन की बचत हो रही है। साथ ही परिवहन लागत कम करने और प्रदूषण घटाने में भी मदद मिल रही है।

2004 में आया था फ्रेट कॉरिडोर का विचार

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पुरानी योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का विचार 2004 में सामने आया था। 2006 में इसे आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष कंपनी बनाई गई थी। पीएम मोदी ने दावा किया कि 2014 तक परियोजना की प्रगति धीमी रही। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद उनकी सरकार ने इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया और अब इसका बड़ा नेटवर्क पूरा हो चुका है।

वडोदरा के स्वच्छता अभियान की तारीफ

पीएम मोदी ने वडोदरा के लोगों की स्वच्छता पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान के जरिए लोगों ने सेवा भाव दिखाया। उन्होंने वडोदरा के नागरिकों को इसके लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकास के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।

गुजरात में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने देश में सौर ऊर्जा के विस्तार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में 55 लाख परिवारों ने अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगाए हैं। इनमें करीब 11 लाख परिवार गुजरात से हैं। पीएम मोदी के मुताबिक, रूफटॉप सोलर से लोगों के लिए बिजली उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन, इंस्टॉलेशन और सर्विस से जुड़े क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर बन रहे हैं।

'चिप्स से जहाज' तक आत्मनिर्भरता पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने 'चिप्स से जहाज' तक उत्पादन क्षमता विकसित करने की बात कही। उनके अनुसार, देश में कंपोनेंट और अंतिम उत्पाद दोनों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने घरेलू स्तर पर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल के उत्पादन और सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ने का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और पीएम सूर्य घर योजना से जोड़ा।

रेलवे और लॉजिस्टिक्स को नई दिशा

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक रेल नेटवर्क और बेहतर लॉजिस्टिक्स विकसित भारत की जरूरत हैं। उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद देश में करीब 50 हजार आधुनिक रेल कोच बनाए गए हैं। उनके अनुसार, बेहतर रेलवे और फ्रेट नेटवर्क से देश में परिवहन व्यवस्था मजबूत हो रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि तेज कनेक्टिविटी आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के लिए भी महत्वपूर्ण है।