रीवा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद चल रही ब्रजवासी स्वीट्स सील

रीवा के सिरमौर चौराहा स्थित ब्रजवासी स्वीट्स पर प्रशासन का शिकंजा, कलेक्टर के निर्देश पर ब्रजवासी स्वीट्स पर कार्रवाई, लाइसेंस सस्पेंड, जुर्माना भी बकाया

रीवा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद चल रही ब्रजवासी स्वीट्स सील

रीवा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरमौर चौराहा स्थित ब्रजवासी स्वीट्स को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर संबंधित फूड विभाग की टीम द्वारा की गई।

कलेक्टर के निर्देश पर फूड विभाग की टीम ने ब्रजवासी स्वीट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं। बताया गया कि प्रतिष्ठान का लाइसेंस पहले ही निलंबित किया जा चुका था, इसके बावजूद दुकान का संचालन लगातार किया जा रहा था।

जुर्माने की राशि भी जमा नहीं की

इतना ही नहीं, संचालक पर पूर्व में जुर्माना भी लगाया गया था, लेकिन अब तक जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई थी। लाइसेंस निलंबित होने के बावजूद दुकान का संचालन और पूर्व में लगाए गए जुर्माने की राशि जमा नहीं करने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया।

अग्रिम आदेश तक दुकान सील

इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए ब्रजवासी स्वीट्स को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।

नरेंद्र कुमार सूर्यवंश, कलेक्टर रीवा

प्रशासन की यह कार्रवाई उन प्रतिष्ठान संचालकों के लिए भी सख्त संदेश मानी जा रही है, जो नियमों की अनदेखी कर बिना वैध अनुमति या कार्रवाई के बावजूद अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं।

अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और दुकान को दोबारा खोलने की अनुमति कब तक मिलती है। फिलहाल, सिरमौर चौराहा स्थित ब्रजवासी स्वीट्स को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है।