Kanpur Viral Video : कानपुर में सड़क बनी वॉटरफॉल, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Kanpur Road Viral Video : सोशल मीडिया पर कानपुर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क के बीचोबीच गड्डा बन गया है जिसमें आस-पास का पानी लगातार इस गड्ढे में समाता रहा।
Kanpur Road Viral Video : उत्तर प्रदेश। कानपुर में रात से बुधवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों की हालत बिगाड़ दी। जगह-जगह जलभराव के बीच कई सड़कें अचानक धंस गईं। जाजमऊ के सरैया चौराहे के पास सड़क धंसने से करीब 3 मीटर चौड़ा और 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बारिश का पानी लगातार इस गड्ढे में समाता रहा। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
VIP रोड पर बना 18 फीट गहरा गड्ढा
आवागमन रोका गया। जाजमऊ से सर्किट हाउस जाने वाली सड़क बुधवार सुबह सरैया चौराहे के पास अचानक धंस गई। कुछ ही देर में यहां करीब 18 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सड़क धंसने से वाहन चालकों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कराई। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर रास्ते से आवागमन रोक दिया गया। लगातार बारिश के कारण आसपास की सड़क पर भी खतरा बना रहा।
दो महीने पहले भी धंस चुकी थी सड़क
शिकायत के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान। पूर्व पार्षद शमीम अख्तर के अनुसार, करीब दो महीने पहले भी इसी जगह गड्ढा हुआ था। इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। इसके बाद जलकल विभाग की टीम ने गड्ढे में मलबा भर दिया था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बाद धीरे-धीरे सड़क फिर बैठने लगी और बुधवार को बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क के नीचे टेनरी की सीवर लाइन और सीसामऊ नाले से दूषित पानी को वाजिदपुर की ओर ले जाने वाली लाइन गुजर रही है।
सीवर लाइन में लीकेज की आशंका
भूमिगत पाइपलाइन और केबल पर सवाल। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले दिनों मोबाइल कंपनियों ने भी सड़क के नीचे केबल डाले हैं। आरोप है कि सीवर लाइन में लीकेज के कारण जमीन कमजोर हुई और सड़क धंस गई।
इस रास्ते को पहले नगर निगम ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सुंदर बनाया था। स्थानीय कारोबारी ने भी बताया कि यहां पहले गड्ढा बन चुका था। उनका कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अब रास्ता और खतरनाक हो गया है।
कानपुर में सड़क के बीच वॉटरफॉल निकल आया.
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) August 26, 2026
जनता में खुशी की लहर, शहर में उत्सव का माहौल.
????यूपी pic.twitter.com/zGuCgvp8wm

