Satna News : गरबा पंडालों में विहिप-बजरंग दल ने लगाए ‘लव जिहाद से सावधान’ के पोस्टर

Satna News : आयोजकों से कहा- आईडी, फोटो और आधार कार्ड की जांच के बाद ही दें प्रवेश; हिंदू रीति-रिवाज से उत्सव मनाने की अपील

Satna News : गरबा पंडालों में विहिप-बजरंग दल ने लगाए ‘लव जिहाद से सावधान’ के पोस्टर

Satna News : सतना। शहर में चल रहे गरबा आयोजनों के बीच सोमवार रात विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता विभिन्न पंडालों में पहुंचे। यहां आयोजकों से मुलाकात कर प्रतिभागियों की पहचान सुनिश्चित करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने पंडालों में ‘लव जिहाद से सावधान’ के पोस्टर लगाए और कहा कि सभी प्रतिभागियों के आईडी कार्ड, फोटो और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए।

विहिप के प्रांत गौशाला प्रमुख सचिन शुक्ला ने कहा कि गरबा हिंदू रीति-रिवाज और संस्कृति के अनुरूप मनाया जाना चाहिए। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की पहचान सुनिश्चित करें, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि गरबा में हिंदू संस्कृति और परंपराओं के प्रति आस्था रखने वाली महिलाओं की भागीदारी होनी चाहिए।

आयोजकों से शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

कार्यकर्ताओं ने आयोजकों से धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए गरबा उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।

इस दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष राज बहादुर मिश्रा, बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ शुक्ला, नगर मिलन प्रमुख विवेक अग्निहोत्री, शिवेंद्र मिश्रा, नगर सह संयोजक मनीष चतुर्वेदी सहित विशाल शुक्ला, दीप गुप्ता, अमन बघेल, वीर बघेल, गनी बघेल, आनंद गुप्ता, संचित विश्वकर्मा और कृष्णा त्रिपाठी मौजूद रहे।

सचिन शुक्ला,बजरंग दल प्रांत प्रमुख सतना