Seoni में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, नाले में बहने से 4 साल के मासूम की मौत
तेज बहाव बना काल, Seoni में नाले में बहा 4 साल का बच्चा; बेटे को बचाने के प्रयास में मां भी कूदी
Seoni। मध्य प्रदेश के Seoni जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। Kotwali थाना क्षेत्र के Khairitek इलाके में तेज बहाव वाले बरसाती नाले में बहने से 4 साल के Rishi Yadav की मौत हो गई। बेटे को बचाने के लिए उसकी मां Sunita Yadav ने बिना अपनी जान की परवाह किए नाले में छलांग लगा दी, लेकिन वह अपने इकलौते बेटे को नहीं बचा सकीं।
घर के पीछे बने नाले में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार Sunita Yadav अपने चार वर्षीय बेटे Rishi Yadav को घर के पीछे शौच के लिए ले गई थीं। मकान के पीछे बरसाती नाला बहता है, जिसमें लगातार बारिश के कारण पानी का तेज बहाव था। इसी दौरान बच्चे का पैर फिसल गया और वह सीधे नाले में जा गिरा। बेटे को बहता देख मां तुरंत उसे बचाने के लिए नाले में कूद गईं।
स्थानीय लोगों ने बचाई मां की जान
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व बचाव दल को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए काफी मशक्कत के बाद Sunita Yadav को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि तेज बहाव में बह चुके मासूम Rishi Yadav को कुछ दूरी पर तलाशने के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Varsha Shrivastava 
