Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव में मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
14 जुलाई, मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ 77,300 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 100 अंक की गिरावट के साथ 24,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कल की तरह आज भी ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। बाजार में यह गिरावट वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से है।
सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में Bajaj Finance, UltraTech Cement, Mahindra & Mahindra (M&M) और HCL Technologies शामिल हैं। वहीं, निफ्टी में Grasim Industries, Tata Steel और InterGlobe Aviation के शेयर नुकसान में चल रहे हैं।


