Closing Bell: सेंसेक्स 376 अंक और निफ्टी 71 अंक फिसला

6 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 376 अंक और निफ्टी 71 अंक फिसला। बैंकिंग, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर समेत कई बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Closing Bell: सेंसेक्स 376 अंक और निफ्टी 71 अंक फिसला
GOOGLE

6 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 376 अंक गिरकर 85,063 पर, जबकि निफ्टी 71 अंक गिरकर 26,178 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में गिरावट रही, वहीं निफ्टी के 30 से ज्यादा शेयर गिरावट में रहे।

निफ्टी के Trent Ltd, Reliance Industries, ITC Ltd, HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank के शेयर आज के टॉप लूजर्स रहे। साथ ही मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में भी गिरावट रही।

Share Market Update: सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी फिसला

6 जनवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 200 अंक की गिरावट के साथ 85,200 पर, जबकि निफ्टी 50 अंक की गिरावट के साथ 26,200 पर कारोबार कर रहा है। आज के टॉप लूजर्स में Trent Ltd, Reliance Industries, HDFC Bank और Tata Motors (PV) शामिल हैं। साथ ही Mahindra & Mahindra (M&M), Power Grid और Max Healthcare के शेयर भी गिरावट में हैं...पूरी खबर पढ़ें