Iran पर फिर US की एयरस्ट्राइक, जवाब में Bahrain, Kuwait और Jordan में मिसाइल हमलों का दावा

Middle East में बढ़ा तनाव, IRGC की नई चेतावनी; Hormuz Strait से जहाजों की आवाजाही पर भी असर

Iran पर फिर US की एयरस्ट्राइक, जवाब में Bahrain, Kuwait और Jordan में मिसाइल हमलों का दावा

US और Iran के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। गुरुवार तड़के US Central Command (CENTCOM) ने Iran के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेना के अनुसार हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, रक्षा प्रतिष्ठानों और Sistan-Baluchistan प्रांत में स्थित 388th Brigade की बैरक को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

Bahrain और Kuwait में मिसाइल हमलें 

अमेरिकी कार्रवाई के कुछ ही समय बाद Iran ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया। Iran की ओर से कहा गया कि Bahrain, Kuwait और Jordan में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। हमलों के बाद Bahrain और Kuwait में मिसाइल अलर्ट जारी कर दिया गया, जबकि Jordan की सेना ने दावा किया कि उसने अपनी सीमा की ओर बढ़ रही तीन ईरानी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

Iran की संसद और IRGC की कड़ी चेतावनी

इस घटनाक्रम के बीच Iran की संसद के अध्यक्ष Mohammad Bagher Ghalibaf ने कहा कि यदि US अपनी सैन्य कार्रवाई नहीं रोकता, तो Iran बड़े सैन्य टकराव के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने भी सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर Middle East से तेल और गैस के निर्यात को भी प्रभावित किया जा सकता है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

Semnan Airport पर भी हवाई हमला

इसी बीच Iran के उत्तरी-मध्य क्षेत्र में स्थित Semnan Airport पर भी एयरस्ट्राइक की खबर सामने आई है। सरकारी प्रसारक IRIB के अनुसार एयरपोर्ट के कुछ हिस्से हवाई हमले की चपेट में आए हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने बताया कि किसी रिहायशी इलाके को नुकसान नहीं पहुंचा है। एहतियात के तौर पर इमरजेंसी सेवाओं और राहत टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

Kuwait के Airbase पर हमले का दावा

IRGC ने दावा किया है कि उसने Kuwait स्थित Ali Al Salem Air Base पर संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमला किया। संगठन के अनुसार यह कार्रवाई उसके सैन्य अभियान Nasr-2 के आठवें चरण के तहत की गई। दावा किया गया कि हमले में C-RAM Early Warning Radar और अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। IRGC ने आरोप लगाया कि US, Kuwait की जमीन का इस्तेमाल Iran पर हमलों के लिए कर रहा है।

पिछले 24 घंटे के पांच बड़े घटनाक्रम

तनाव के बीच कई बड़े घटनाक्रम भी सामने आए हैं। Hormuz Strait में कई शिपिंग कंपनियां अपने जहाज भेजने से बच रही हैं और अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था का इस्तेमाल करने में भी हिचक दिखा रही हैं। Iran के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हमलों में 35 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

वहीं, Israel के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu युद्ध के बाद पहली बार US दौरे पर जाएंगे। दूसरी ओर Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi अचानक Doha पहुंचे, जहां वे एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा Oman के तट के पास कारोबारी जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले के बाद लापता एक भारतीय नाविक की मौत की भी पुष्टि कर दी गई है।