Bharat Tex 2026: निवेशकों से CM की वन-टू-वन चर्चा, MP में निवेश बढ़ाने पर फोकस
Bharat Tex 2026 और FAITH Conclave 2026 में शामिल CM Dr. Mohan Yadav, New Delhi के Bharat Mandapam में उद्योग जगत के दिग्गजों से संवाद, Textile और Tourism सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर फोकस
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav 16 जुलाई को New Delhi के Bharat Mandapam में आयोजित Bharat Tex-2026 में शामिल हुए। इस दौरान वे देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देंगे।
मुख्यमंत्री राज्य की उद्योग हितैषी नीतियों, बेहतर औद्योगिक सुविधाओं और टेक्सटाइल और गारमेंट क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को उद्योग जगत के सामने रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान वन-टू-वन बैठक, राउंड टेबल चर्चा और निवेशक संवाद के माध्यम से नए निवेश प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
MP Pavilion में दिखेगी राज्य की टेक्सटाइल क्षमता
मुख्यमंत्री Bharat Mandapam में Bharat Tex-2026 का अवलोकन किया और Madhya Pradesh Pavilion का निरीक्षण भी किया। यहां प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, आधुनिक अधोसंरचना, कौशल विकास, धार जिले में विकसित हो रहे PM MITRA Park और टेक्सटाइल क्षेत्र की पूरी औद्योगिक श्रृंखला को प्रदर्शित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में कपास उत्पादन से लेकर धागा निर्माण, बुनाई, रंगाई, फिनिशिंग और गारमेंट निर्माण तक पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन उपलब्ध है। राज्य देश के प्रमुख ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक राज्यों में शामिल है। “फार्म टू फैशन” की अवधारणा पर विकसित हो रहा टेक्सटाइल इकोसिस्टम और धार का PM MITRA Park निवेशकों के लिए बड़ा आकर्षण है।
100 से अधिक उद्योगपति और निवेशक होंगे शामिल
Bharat Tex-2026 में आयोजित राउंड टेबल चर्चा में 100 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में Dixon Technologies के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल लाल, Topan के CEO मनोहरा कुमार, Helion के CEO केदार लेले और भारत में Brazil के Ambassador Kenneth Felix Haczynski da Nóbrega सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav टेक्सटाइल और गारमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत बैठकें करेंगे। इन बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, निर्यात विस्तार, रोजगार सृजन और तकनीकी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
निवेशकों को बताई जाएंगी मध्यप्रदेश की सुविधाएं
मुख्यमंत्री निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देंगे। राज्य में कपास उत्पादन, कुशल श्रमिकों की उपलब्धता, बेहतर परिवहन व्यवस्था और उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियां निवेश के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही हैं।
टेक्सटाइल, गारमेंट और फुटवियर क्षेत्र के लिए उपलब्ध विशेष प्रोत्साहनों की जानकारी भी उद्योग जगत के साथ साझा की जाएगी। इस अवसर पर Apparel Export Promotion Council, Manmade and Technical Textiles Export Promotion Council और Cotton Textiles Export Promotion Council के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठनों के साथ निवेश बढ़ाने, कौशल विकास और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी समझौते किए जाएंगे।
The Leela Hotel में निवेश अवसरों पर होगा संवाद
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav New Delhi स्थित The Leela Hotel में “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश में उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत बैठक कर प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और नए निवेश प्रस्तावों पर बातचीत करेंगे। वे उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को जनवरी 2027 में होने वाली Global Investors Summit में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।
FAITH Conclave-2026 में पर्यटन विकास पर मंथन
मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav दो दिवसीय FAITH Conclave-2026 में भी शामिल होंगे। Federation of Associations in Indian Tourism & Hospitality (FAITH) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “Incredible India: Invaluable Economics” है।
16 और 17 जुलाई को आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में देश के नीति निर्माता, पर्यटन विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि पर्यटन क्षेत्र के विकास पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने पर मंथन होगा। इसमें पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटन अधोसंरचना में निवेश, आसान वीजा व्यवस्था और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
निवेश और रोजगार बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
Bharat Tex-2026 और FAITH Conclave-2026 में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav की भागीदारी का उद्देश्य मध्यप्रदेश को टेक्सटाइल, उद्योग और पर्यटन निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
राज्य सरकार का लक्ष्य नए निवेश आकर्षित करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना, निर्यात को बढ़ावा देना और उद्योग जगत के साथ दीर्घकालीन साझेदारी को मजबूत करना है। इन आयोजनों के माध्यम से मध्यप्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता और विकास की संभावनाओं को राष्ट्रीय qJ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेगा।
Varsha Shrivastava 
