कांग्रेस का आरोप: जल संसाधन विभाग में ‘परसेंटेज मॉडल’ से टेंडर फिक्स

मुकेश नायक ने जल संसाधन विभाग में टेंडरों में कथित ‘परसेंटेज मॉडल’ और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस का आरोप: जल संसाधन विभाग में ‘परसेंटेज मॉडल’ से टेंडर फिक्स

भोपाल:मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने जल संसाधन विभाग में व्याप्त कथित अनियमितताओं को लेकर बड़े आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में “परसेंटेज का खेल” चल रहा है और बड़े टेंडरों में फिक्स मॉडल अपनाया जा रहा है।

300 करोड़ से ऊपर के टेंडरों पर सवाल

मुकेश नायक ने कहा कि प्रदेश में पिछले डेढ़ वर्ष से कई सिंचाई परियोजनाओं के टेंडर बंद पड़े हैं, जिससे किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि किसानों के नाम पर कमीशनखोरी हो रही है और 300 करोड़ रुपये से ऊपर के टेंडरों में कथित रूप से परसेंटेज मॉडल लागू किया जा रहा है।

13 चुनिंदा कंपनियों को लेकर पारदर्शिता पर संदेह

कांग्रेस नेता के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया में बार-बार 13 चुनिंदा कंपनियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है।और कहा कि पूरे मामले में उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा टेंडर प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए।

कांग्रेस ने आंदोलन कि चेतावनी दी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सिंचाई परियोजनाएं ठप होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मामले में पारदर्शी जांच नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।