अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप पर ED की ताबड़तोड़ रेड
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के कई ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ रेड पड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक फेमा के नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले में कार्रवाई की जा रही है।
नई दिल्ली: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के कई ठिकानों पर ED ने ताबड़तोड़ रेड फेमा के नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि फेमा अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भारत में विदेशी मुद्रा के लेन-देन पर निगरानी रखना होता है। कंपनी की तरफ से आधिकारिक जवाब का इंतजार है।
ED FEMA के तहत कब एक्शन लेता है
ED FEMA के तहत तब एक्शन लेता है जब उसे किसी कंपनी या व्यक्ति के द्वारा विदेशी मुद्रा लेनदेन में उल्लंघन का संदेह होता है। इसमें अधिकतर ऐसे मामले शामिल होते हैं जैसे अवैध रूप से विदेश में धन हस्तांतरण करना, हवाला, विदेश में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करना, या विदेशी निवेश से संबंधित नियमों का पालन न करना।
वेदांता ग्रुप किस सेक्टर में करता है कारोबार
वेदांता भारत की सबसे बड़ी प्राथमिक एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी है। इसके अलावा भारत की कुल जिंक जरूरत का लगभग 81% उत्पादन इसी ग्रुप द्वारा किया जाता है। कंपनी केयर्न इंडिया की मदद से कच्चे तेल का उत्पादन करती है। वेदांता ग्रुप ने भारत में अगले कुछ सालों में लगभग ₹2 लाख करोड़ का भारी निवेश करने की योजना बनाई है।
पहले भी जांच के दायरे में आ चुका है वेदांता ग्रुप
वेदांता ग्रुप साल 2004 में भी विदेशी मुद्रा मामलों में नियामक जांच के दायरे में आ चुका है। 2004 में, प्रवर्तन निदेशालय ने स्टारलाइट इंडस्ट्रीज और उसके तीन प्रमोटर निदेशकों को एफईआरए और फेमा के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था और कंपनी तथा उसके निदेशकों पर जुर्माना लगाया था।

