मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की ऑलराउंडर निकिता सिंह भारतीय टीम में चयनित
मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर निकिता सिंह को भारतीय टीम में चयनित किया गया है.
भोपाल: मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर निकिता सिंह को भारतीय टीम में चयनित किया गया है. निकिता सिंह राइजिंग स्टार महिला टी-20 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगी, जो कि थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित किया जा रहा है.

निकिता सिंह ने पिछले वर्ष सेंट्रल ज़ोन की टीम का प्रतिनिधित्व उप-कप्तान के रूप में किया है और चैलेंजर ट्रॉफी में भी भाग ले चुकी हैं. इसके अलावा, वे मध्य प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं. निकिता मध्यम तेज़ गति की गेंदबाज़ी करती हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी का जिम्मा संभालती हैं.
निकिता अकादमी में कोच श्री के डी गुप्ता के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं. उनके भारतीय टीम में चयन पर भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री ध्रुव नारायण सिंह, सचिव श्री शांति कुमार जैन और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं. निकिता सिंह के चयन से मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी और मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट के लिए यह गौरव का क्षण है.
shivendra 
