केरल में BJP सरकार की नींव पड़ गई, PM मोदी बोले- जल्द बदलाव की शुरुआत होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य केरल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने यहां अमृत भारत समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

केरल में BJP सरकार की नींव पड़ गई, PM मोदी बोले- जल्द बदलाव की शुरुआत होगी

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य केरल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने यहां अमृत भारत समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम ने तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि इस सभा में उन्हें बहुत ज्यादा एनर्जी और जोश दिख रहा है। हवा में एक नई उम्मीद महसूस हो रही है। यह साफ है कि केरल में बदलाव आने वाला है। पीएम ने ये भी कहा कि तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनेगा।

केरल में भाजपा की नींव पड़ गई: PM

उन्होंने आगे कहा कि यहां मौजूद लेफ्ट-झुकाव वाले ग्रुप शायद मुझे पसंद न करें, लेकिन- मुझे सच बताने दीजिए। 1987 से पहले- गुजरात में BJP एक छोटी पार्टी थी। 1987 में- पहली बार BJP ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पर कंट्रोल हासिल किया, ठीक वैसे ही जैसे पार्टी ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम में जीत हासिल की है। तब से, गुजरात के लोगों ने हमें सेवा करने के मौके दिए हैं और हम दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं। अब केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है।

हमारी यात्रा गुजरात के एक शहर से शुरू हुई थी, और इसी तरह केरल में भी हमारी शुरुआत एक शहर से हुई है। मेरा मानना है कि कि केरल के लोग BJP पर भरोसा करना शुरू कर रहे हैं और उसी तरह हमसे जुड़ रहे हैं जैसे गुजरात एक समय जुड़ा था।

विपक्ष पर पीएम मोदी का साधा

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से, LDF और UDF दोनों ने तिरुवनंतपुरम की उपेक्षा की है, जिससे शहर को बुनियादी सुविधाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर से वंचित रखा गया है। लेफ्ट और कांग्रेस हमारी जनता की जरूरतों को पूरा करने में लगातार नाकाम रहे हैं। हालांकि, हमारी BJP टीम ने पहले ही एक विकसित तिरुवनंतपुरम की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।