Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार लाल निशान पर बंद

सेंसेक्स और निफ्टी के अधिकांश शेयर लाल निशान पर रहे, जिसमें बैंकिंग और अडानी समूह के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार लाल निशान पर बंद
GOOGLE

23 जनवरी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 770 अंक की गिरावट के साथ 81,538 पर, जबकि निफ्टी 241 अंक की गिरावट के साथ 25,048 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर नुकसान में ट्रेड कर रहे थे, जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, टाइटन, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और एक्सिस बैंक के शेयर आज के टॉप लूज़र्स रहे। वहीं निफ्टी में अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा गिरे।

Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर

23 जनवरी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,250 पर, जबकि निफ्टी 30 अंक गिरकर 25,250 पर कारोबार कर रहा है। आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयरों में गिरावट हुई है, जबकि सेंसेक्स के भी 30 में से ज़्यादातर शेयर गिरावट की मार झेल रहे हैं। IndiGo, Power Grid और Adani Ports, BPCL और Kotak Mahindra Bank आज के टॉप लॉस वाले शेयर हैं...पूरी खबर पढ़ें