West Bengal–Tamil Nadu Elections 2026: बंगाल में BJP प्रत्याशी पर हमला; मुर्शिदाबाद में बमबारी के बाद झड़पें, कई जगह EVM खराब
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर तो वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% मतदान हुआ।
West Bengal और Tamil Nadu में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच गुरुवार को मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा और गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं। West Bengal Assembly Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जबकि Tamil Nadu Assembly Election 2026 की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% मतदान दर्ज किया गया।

कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार पर हमला
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि वे खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि उनके सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ मौजूद हैं। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें घेरकर मारपीट की। हमलावरों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए Election Commission of India ने वीडियो में दिख रहे लोगों की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

हुमायूं कबीर समर्थक और TMC कार्यकर्ता आपस में भिड़ें
उधर, Murshidabad जिले के नौदा इलाके में मतदान से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंके जाने की घटना सामने आई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के नेता Humayun Kabir मौके पर पहुंचे, जहां उनका विरोध हुआ और All India Trinamool Congress (TMC) कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए और आरोप लगाया कि पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके समर्थकों पर अत्याचार कर रही है।

EVM में खराबी, लोगों ने किया हंगामा, चुनाव अधिकारियों को घेरा
इसके अलावा Malda के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने से लोगों ने हंगामा किया और चुनाव अधिकारियों को घेर लिया। वहीं Siliguri में भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। राज्य के कई इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

सुवेंदु अधिकारी बोले- ममता के जीतने के कोई चांस नहीं हैं
नंदीग्राम और भवानीपुर से BJP उम्मीदवार और राज्य के LoP सुवेंदु अधिकारी ने कहा- हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं। मैंने अपने चुनाव क्षेत्र के पोलिंग एजेंट से बात की। पोलिंग शांति से होनी चाहिए। SIR पर उन्होंने कहा- अगर कोई फेक वोटर या घुसपैठिया नहीं है तो ममता के जीतने का कोई चांस नहीं है।
पश्चिम बंगाल में BJP और TMC के बीच मुख्य मुकाबला
राजनीतिक रूप से पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला Bharatiya Janata Party (BJP) और All India Trinamool Congress (TMC) के बीच माना जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की प्रतिष्ठा दांव पर है। चुनाव आयोग द्वारा सभी संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी गड़बड़ी को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान
पश्चिम बंगाल में बाकी 142 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल, भारी मतदान के बीच हिंसा और तकनीकी गड़बड़ियों की घटनाओं ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल भी खड़े किए हैं।
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर उपचुनाव
महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव है। यह सीट महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद से खाली है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी 'महा विकास अघाड़ी' (MVA) की ओर से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है।
Varsha Shrivastava 
