अक्षय कुमार का बेटा गांव में 4500 रुपये की नौकरी कर रहा

अक्षय कुमार ने बताया कि उनका बेटा आरव गांव में रहकर सिर्फ 4500 रुपये की नौकरी करते हुए फैशन की बारीकियां सीख रहा है। आरव फिल्मों से दूर रहकर फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहता है और सादगी व अनुशासन से जीवन जी रहा है।

अक्षय कुमार का बेटा गांव में 4500 रुपये की नौकरी कर रहा
google

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है, उनका खुद का बेटा गांव में 4500 रुपए की नौकरी कर रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान वे अपने बेटे के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मेरी तरह ही काफी डिसिप्लिन में रहता है। वह हेल्थ कॉन्शियस है और उसे फिट रहना पसंद है।

"आरव डिसिप्लिन्ड रूटीन फॉलो करता है और अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देता है। वह मुझसे हाइट में लंबा है और अपने काम को लेकर काफी फोकस्ड है। वह मेहनती है, उसे काम करना पसंद है, लेकिन उसका फिल्मों में इंटरेस्ट नहीं है। उसका फिल्मों में जाने का इरादा नहीं है, बल्कि वह फैशन की दुनिया में करियर बनाना चाहता है।"

अक्षय कुमार ने आगे बताया कि—

"आरव फैशन में करियर बना रहा है और वह बेचारा आज भी 4500 की नौकरी कर रहा है। वह एक गांव में जाता है और वहां जाकर फैशन, अलग-अलग तरह के प्रिंट, डिजाइन और कई चीजें सीख रहा है। मैं उसे ज्यादा लेक्चर नहीं देता, बस यह कहता हूं कि तुम्हारी वजह से किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए।"

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 2001 में शादी की थी। शादी के 2 साल बाद, 2002 में, उन्होंने अपने बेटे आरव का जन्म दिया था। 15 साल की उम्र में ही आरव विदेश में पढ़ने के लिए चले गए थे और अब फैशन वर्ल्ड में कदम रखने जा रहे हैं।

आरव ज्यादा स्पॉट नहीं किए जाते, लेकिन अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं।