अमरावती परतवाड़ा कांड: NCW सख्त, 8 आरोपी गिरफ्तार, SIT जांच तेज
अमरावती के परतवाड़ा मामले में नाबालिग लड़कियों के शोषण पर NCW सख्त, 8 आरोपी गिरफ्तार, SIT जांच तेज, डिजिटल सामग्री हटाने के निर्देश।
नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा में नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और प्रसारित करने के गंभीर मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने 17 अप्रैल को इस मामले की प्रगति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की।
बैठक में अमरावती के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिनमें पुलिस आयुक्त राकेश ओला, जिलाधिकारी आशीष येरेकर और एसपी ग्रामीण विशाल आनंद प्रमुख रहे।
अब तक की कार्रवाई
जांच में सामने आया है कि यह मामला कई नाबालिग पीड़ितों के शोषण से जुड़ा है, जिनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए गए।
अब तक मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. BNS, POCSO और IT Act के तहत मामला दर्ज
डॉ. शुभम कुमार (IPS) के नेतृत्व में SIT गठित मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त कर लिया गया है. FSL में फोरेंसिक जांच जारी
shivendra 
