SATNA: आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
सतना के उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांव कला गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों ने मूर्ति टूटी हुई देखी तो सड़क पर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उचेहरा-नागौद मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया।


