अशोकनगर: धर्म परिवर्तन और निकाह के मामले में अल्तामश समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज

अशोकनगर जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

अशोकनगर: धर्म परिवर्तन और निकाह के मामले में अल्तामश समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज

अशोकनगर | जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपरई पुलिस ने भोपाल निवासी मुख्य आरोपी अल्तामश खान, आहत शेख और अरहान अली के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, नवंबर 2025 में अल्तामश उसे बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया, जहां डरा-धमकाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और जबरन निकाह कर दुष्कर्म किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पीड़िता की दो अन्य सहेलियों (14 और 15 वर्ष) को भी निशाना बनाया, उनका 'ब्रेनवाश' किया और जबरन बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया।

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में आरोपियों पर POCSO एक्ट, SC-ST एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर "जीरो टॉलरेंस" की नीति दोहराई है।