पब्लिक वाणी के स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा, सरकार को लाखों का नुकसान

पब्लिक वाणी के स्टिंग ऑपरेशन में श्री कृष्णा हाइट्स प्रोजेक्ट को लेकर कथित तौर पर सरकारी रेट पर रजिस्ट्री और बाकी रकम कैश में लेने की बातचीत सामने आई।

इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख रहे हैं. और सुन रहे हैं कि, प्रॉपर्टी चाहे कितने की भी हो. रजिस्ट्री सरकारी रेट पर करा देंगे. यानि कस्टमर को रजिस्ट्री में बचत कराने और सरकार को राजस्व में चूना लगाने की बात कही जा रही है. इतना ही नहीं इसमें रजिस्ट्री तक का अमाउंट ऑनलाइन और बाकी ब्लैक का अमाउंट कैश में लेने की तैयारी भी बना ली गई. पब्लिक वाणी की टीम ने भोजपाल बिल्डर के श्री कृष्णा हाइट्स प्रोजेक्ट को लेकर स्टिंग ऑपरेशन किया.. इस दौरान बिल्डर की मैनेजर ने रिपोर्टर को साइट दिखाई. बातचीत में एक फ्लैट की रजिस्ट्री करीब 30 लाख के सरकारी रेट पर कराने की बात कही. जबकि फ्लैट की कीमत करीब 45 से 55 लाख रुपए बताई गई.