भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर IT का छापा, दिल्ली-कानपुर-छतरपुर में एक साथ कार्रवाई

भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।

भोपाल में माइनिंग कारोबारी  के ठिकानों पर IT का छापा, दिल्ली-कानपुर-छतरपुर में एक साथ कार्रवाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने भोपाल के चुना भट्टी इलाके में स्थित उनके घर और कार्यालय पर छापा मारा।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम द्वारा की गई है। इस दौरान आयकर विभाग और EOW (Economic Offences Wing) की संयुक्त टीम ने एक साथ भोपाल समेत दिल्ली, कानपुर और छतरपुर जिले में भी छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार टीम कारोबारी से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। अधिकारियों ने घर और दफ्तर में रखे दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों को खंगाला।

इससे पहले हुई कार्रवाई में टीम को करीब 21 लाख रुपये नकद, 44 जिंदा कारतूस, 50 से अधिक कंपनियों की फाइलें और कई डिजिटल दस्तावेज बरामद हुए थे। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

<iframe width="482" height="857" src="https://www.youtube.com/embed/9H6u7P1NKLU" title="Bhopal में माइनिंग कारोबारी Dilip Gupta के ठिकानों पर आयकर का छापा" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>