जंतर-मंतर पर CJP का 5 घंटे प्रदर्शन, 13 जून को फिर से करेंगे प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर करीब 5 घंटे प्रदर्शन किया, जिसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा और 13 जून को फिर से जंतर-मंतर पर आंदोलन की घोषणा की गई है।

जंतर-मंतर पर CJP का 5 घंटे प्रदर्शन, 13 जून को फिर से करेंगे प्रदर्शन
google

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर करीब 5 घंटे प्रदर्शन किया। समय सीमा आज शाम 5 बजे तक दी गई थी, लेकिन उससे पहले ही प्रदर्शन ठंडा पड़ गया। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके सहित हजारों लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीड़ लगाकर अपनी मांगों के लिए नारेबाजी करते दिखे। प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भी शामिल होने के लिए आए।

पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर आज शाम 5 बजे तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तो वे पूरे देश में प्रदर्शन करेंगे। CJP 13 जून को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली है। प्रदर्शनकारी “शिक्षामंत्री इस्तीफा दो” और “पीएम मोदी इस्तीफा दो” के नारे लगाते नजर आए। सोनम वांगचुक के आने से पहले जहां सिर्फ शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी चल रही थी, वहीं उनके आते ही देश की शिक्षा व्यवस्था पर सोनम वांगचुक ने अपनी बात रखी।

CJP का आज पहला प्रदर्शन था। यह प्रदर्शन हाल ही में हुए NEET-UG पेपर लीक, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और लापरवाही के खिलाफ हुआ

अभिजीत आज ही सुबह करीब 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली वापस लौटे। एयरपोर्ट से निकलते वक्त उनके हाथ में अंबेडकर की एक किताब भी थी, जिसे वे मीडिया के सामने दिखा रहे थे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने 6 जून को होने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी थी, जिससे जुड़ने के लिए उन्होंने लोगों से अपील भी की थी। वहीं, इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक के भी शामिल होने की बात कही गई थी।

प्रदर्शन की तस्वीरें...

प्रदर्शन के लिए मिली अनुमति..

प्रदर्शन को लेकर CJP ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी की हैं, जिनमें लिखा है कि क्या करना है और क्या नहीं करना है।