रीवा: कार्डियोलॉजिस्ट को पत्नी ने गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, फिर बालो से घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

रीवा के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट के. डी. सिंह और उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका सिंह के बीच सड़क पर विवाद और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद शहर में चर्चा का माहौल है।

रीवा: कार्डियोलॉजिस्ट को पत्नी ने गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, फिर बालो से घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

रीवा में एक हाई-प्रोफाइल फैमिली विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक और रीवा के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट के.डी. सिंह एक युवती के साथ नजर आए।

इसी दौरान उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका सिंह को इस बात की जानकारी मिली और वो मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि वहां पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉ. प्रियंका सिंह गुस्से में उस युवती के बाल पकड़कर उसे पीटती नजर आ रही हैं। जब के.डी. सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई।

सड़क पर हुए इस हंगामे को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। शहर में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।