Humaira Asghar death: 9 महीने तक सड़ती रही एक्ट्रेस की लाश, अब हुआ खुलासा
इस एक्ट्रेस की मौत 2024 में हो गई थी, लेकिन डेड बॉडी 2025 में मिली। एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई, यह अभी तक एक मिस्ट्री है।
फिल्म इंडस्ट्री जितनी चकाचौंध से भरी है, अंदर से उतनी ही डार्क है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मौत 9 महीने पहले ही हो गई थी, लेकिन उनकी लाश अपार्टमेंट में सड़ती रही। और किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली की, जो रियलिटी शो 'तमाशा घर' (2022) और फिल्म 'जलेबी' (2015) के लिए प्रसिद्ध थीं। उन्होंने पाकिस्तानी ड्रामा लव वैक्सीन, एहसान फरामोश, और बेनाम में काम किया था। वो अपने बोल्ड लुक्स और फैशन के लिए जानी जाती थीं।

एक्ट्रेस का निधन साल 2024 में हो गया था, लेकिन उनकी बॉडी जुलाई 2025 में उनके अपार्टमेंट से मिली। दरअसल, हुमैरा के मकान मालिक कई महीनों से हुमैरा से कांटेक्ट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपने अपार्टमेंट का रेंट लेने के लिए कोर्ट में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

एक्ट्रेस को ढूंढने के लिए जब पुलिस उनके अपार्टमेंट में पहुंची, तो वहां एक्ट्रेस की डेड बॉडी मिली, जो कि पूरी तरह से सड़ चुकी थी। जांच में पता चला कि एक्ट्रेस की मौत आज से 9 महीने पहले ही हो गई थी। साथ ही उनका फोन आखिरी बार 7 अक्टूबर 2024 को इस्तेमाल हुआ था। 
एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई, यह अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है, हालांकि पुलिस केस की जांच में है, लेकिन अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि मौत की वजह आत्महत्या थी, मर्डर था या कारण कुछ और था। इस घटना ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी जिंदगी से हटकर एक ऐसा साइड दिखाया है, जो अक्सर आम लोगों की नजरों से दूर रहता है।


