इंदौर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार: पहले से दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले
इंदौर में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार।
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बालिका को घर छोड़ने का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए कहा था। बालिका के मना करने पर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने रोका रास्ता
देर रात नाबालिग बालिका अपनी बड़ी बहन के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार विजय उर्फ रोहित ने कथित तौर पर दोनों का पीछा किया और रास्ता रोक लिया। आरोपी ने बालिका को घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए कहा। बालिका के मना करने पर आरोपी ने उसका हाथ और कपड़े पकड़कर खींचे, जिससे उसे खरोंचें आईं। इसके बाद आरोपी बालिका का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया।
आरोपी मौके से फरार
परिजनों को आवाज लगाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ चंदन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी विजय उर्फ रोहित उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मारपीट,लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट सहित पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
इस पूरे विवाद में एक ओर जल संरक्षण के लिए सख्ती की दलील है, तो दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं को लेकर जवाबदेही का सवाल।अब देखना होगा कि निगम की कार्रवाई के साथ जल संरक्षण अभियान कितना प्रभावी होता है और शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।

