CM in Indore Chunri Yatra : इंदौर विशाल चुनरी यात्रा में CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल, 22 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

CM in Indore Chunri Yatra : सीएम ने बड़नगर को 22 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम और स्विमिंग पूल सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। 

CM in Indore Chunri Yatra : इंदौर विशाल चुनरी यात्रा में CM डॉ मोहन यादव हुए शामिल, 22 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

CM in Indore Chunri Yatra : इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के एमवाई चिकित्सालय में स्थापित पैड सीटी स्कैन सुविधा का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। यह आधुनिक सुविधा मरीजों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराएगी। खास बात यह है कि यहां कैंसर की जांच निजी अस्पतालों के मुकाबले आधे से भी कम खर्च होगी। PET-CT स्कैन की दर 9 हजार 876 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि निजी अस्पतालों में इसके लिए करीब 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

यह सुविधा पीपीपी मॉडल के तहत शुरू की गई है। वहीं, आयुष्मान योजना के पात्र मरीजों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम के दौरान एमवाय अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार कराने की घोषणा भी की गई।

इसी दिन नवरात्रि के पावन अवसर पर इंदौर में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विशाल चुनरी यात्रा भी निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़नगर में गजनीखेड़ी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बड़नगर को 22 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम और स्विमिंग पूल सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके बाद वे इंदौर पहुंचकर चुनरी यात्रा में शामिल हुए।

बड़ा गणपति से शुरू हुई भव्य यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़ा गणपति चौराहे से विशाल चुनरी यात्रा में शरीक हुए। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यात्रा सुबह बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर वायरलेस चौराहा, कालानी नगर, एरोड्रम थाना, पंचशील नगर, बाबू मुराई कॉलोनी और एयरपोर्ट प्रवेश द्वार होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

लाखों सितारों से सजी लंबी चुनरी

श्रद्धालु 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबी चुनरी माता रानी को अर्पित करेंगे। यह चुनरी लाखों सितारों से सुसज्जित है। पूरा मार्ग भक्ति और जयकारों से गूंज रहा है। यात्रा के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रखा गया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

3 हजार चुनरी रक्षक तैनात

यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रमुख चौराहों पर यातायात और व्यवस्था संभालने के लिए 3 हजार चुनरी रक्षक तैनात किए गए हैं। ये वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में समन्वय बनाए रखेंगे। सुरक्षा और सुचारू आवागमन का पूरा ध्यान रखा गया है।

यहां देखिये तस्वीरें