इजराइल-ईरान जंग का MP पर असर: दुबई में फंसे नेता-उद्योगपति, पूर्व विधायक वीडियो कॉल पर बोले- हम सुरक्षित है
दुबई से इंदौर की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण MP के 100 से ज्यादा लोग फंसे। इनमें इंदौर शहर के कई बिजनेसमैन, बिल्डर से लेकर कई नेता भी शामिल है।
इजराइल-ईरान तनाव का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। दुबई और शारजाह से इंदौर आने वाली उड़ानें अचानक रद्द होने से प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री यूएई में फंस गए हैं। फंसे यात्रियों में इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के लोग भी शामिल हैं। इनमें परिवार, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में हैं। कई लोग छुट्टियां मनाने या पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे। अब होटल बुकिंग की अवधि समाप्त होने और उड़ानों की अनिश्चितता के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दुबई में फंसे लोगों में इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा और आकाश शुक्ला सहित कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकांश लोग दुबई में एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे।
पूर्व विधायक वीडियो कॉल पर बोले- हम सुरक्षित है
Varsha Shrivastava 

