MPL 2026 का आगाज आज से, युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच बना टूर्नामेंट: महाआर्यमन सिंधिया

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आज से मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MPL 2026) का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने इसे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच बताया। उन्होंने कहा कि MPL ने मध्यप्रदेश क्रिकेट को नई पहचान दी है और यहां से उभरने वाले खिलाड़ियों के लिए IPL तथा राष्ट्रीय स्तर पर अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं।

MPL 2026 का आगाज आज से, युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा मंच बना टूर्नामेंट: महाआर्यमन सिंधिया

इंदौर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंदौर के उषा राजे (होल्कर) क्रिकेट स्टेडियम में 'मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग' (MPL) का आज से भव्य आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। टूर्नामेंट के शुभारंभ से पहले मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने इस लीग को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया है। उन्होंने कहा कि एमपीएल ने मध्य प्रदेश के क्रिकेट को देश में एक नई और विशिष्ट पहचान दी है।

'यहाँ चमकेंगे सितारे, खुलेगा IPL और टीम इंडिया का रास्ता'..
एमपीसीए अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि यह प्रतियोगिता प्रदेश की जमीनी प्रतिभाओं को बाहर लाने का सबसे बेहतरीन जरिया बन चुकी है। उन्होंने कहा- पिछले दो वर्षों में एमपीएल ने कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान दिलाई है। अब यह देश के प्रमुख घरेलू टी-20 आयोजनों में शुमार हो चुका है। यहाँ शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भविष्य में आईपीएल (IPL) और राष्ट्रीय स्तर (भारतीय टीम) पर खेलने के अवसर काफी बढ़ गए हैं। खिलाड़ियों के लिए यह अपने कौशल को साबित करने का सुनहरा मौका है।

इस बार 10 टीमों के बीच महामुकाबला..
इस साल एमपीएल का रोमांच दोगुना होने जा रहा है, क्योंकि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 10 टीमें मैदान में खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। इन टीमों में शामिल हैं:

  1. इंदौर पिंक पैंथर्स (Indore Pink Panthers)
  2. भोपाल लेपर्ड्स (Bhopal Leopards)
  3. रीवा जगुआर (Rewa Jaguars)
  4. बुंदेलखंड बुल्स (Bundelkhand Bulls)
  5. चंबल घड़ियाल (Chambal Gharials)
  6. ग्वालियर चीता (Gwalior Cheetahs)
  7. जबलपुर रॉयल लायंस (Jabalpur Royal Lions)
  8. मालवा स्टैलियंस (Malwa Stallions)
  9. उज्जैन फाल्कन्स (Ujjain Falcons)
  10. रॉयल निमाड़ ईगल्स (Royal Nimar Eagles)

MP क्रिकेट में एंट्री मारेगा 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI)..
सिंधिया ने चर्चा के दौरान एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एमपीसीए अब क्रिकेट प्रशासन और खेल को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। पारदर्शिता और बेहतर निर्णय: क्रिकेट प्रशासन में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे खेल और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

कॉर्पोरेट पार्टनर्स का साथ..
मध्य प्रदेश में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने के लिए कई बड़े नए कॉर्पोरेट पार्टनर्स भी आगे आ रहे हैं, जो प्रदेश के खेल विकास में निवेश कर रहे हैं।

खेल प्रेमियों से खास अपील..
महाआर्यमन सिंधिया ने मध्य प्रदेश के सभी खेल प्रेमियों और जनता से अपील की है कि वे भारी संख्या में इंदौर के होल्कर स्टेडियम पहुंचें। उन्होंने कहा कि दर्शकों की मौजूदगी और उनका शोर ही हमारे स्थानीय युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएगा और मध्य प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।