विवादों के बीच कैलाश विजयवर्गीय ने पोस्ट किया कबीर का दोहा
मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर संत कबीर दास का दोहा पोस्ट किया, जिसके बाद इसे उनकी हालिया विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है।
मध्यप्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. जिसमे उन्होंने संत कबीर दास का एक प्रचलित दोहा लिखा है. इस पोस्ट के बाद से लोगों को लग रहा है की शायद मंत्री जी को अपनी गलतियों का एहसास हो रहा है.
उन्होंने X पर लिखा है
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।।
बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) February 26, 2026
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय॥ pic.twitter.com/46h8OXxM3I
यानि जब मैं इस संसार में बुराई (बुरे व्यक्तियों) की तलाश करने निकला, तो मुझे कोई भी बुरा व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन जब मैंने अपने स्वयं के मन और हृदय में झांककर देखा, तो पाया कि मुझसे बुरा कोई और नहीं है.

दरअसल हाल ही में विधानसभा के बजट सत्र में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को औकात में रहने की बात कही थी. जिसके बाद सभा में काफी विवाद भी हुआ था. साथ ही इससे पहले भी इंदौर में जब भागीरथपुरा कांड हुआ था तब भी वो विवादों में रहे थे.

जब एक पत्रकार ने भागीरथपुरा को लेकर सवाल किया था तब उन्होंने आपत्तिजनक लहजे में कहा था "घंटा". जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ भी था. इतना ही नहीं भागीरथपुरा वाले मामले में हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर भी विवाद हुआ था. जिसे लेकर वो विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों से नाराज भी हो गए थे.
तो कुल मिलाकर देखा जाए तो बीते कुछ महीनों से कैलाश विजयवर्गीय विवादों में ही रहें हैं. शायद इन्हीं सभी बातों को लेकर उन्होंने पोस्ट किया है.

