MP Weather Update: मार्च में ही तापमान 40 के पार!

मध्यप्रदेश में मार्च के पहले हफ्ते में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है, कई जिलों में 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, जिससे मार्च में ही मई जैसी गर्मी पड़ सकती है।

MP Weather Update: मार्च में ही तापमान 40 के पार!
google

मार्च का अभी पहला हफ्ता ही बीता है कि मौसम ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। पहले ही हफ्ते में कई जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार 6 मार्च की बात करें तो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका नर्मदापुरम रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं धार, दमोह, सागर, शाजापुर, रतलाम, गुना, छतरपुर और टीकमगढ़ में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में ही कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। राजधानी भोपाल में भी दिन का तापमान आज 35 डिग्री दर्ज किया गया। रात में फिलहाल लोगों को राहत है।

प्रदेश के अधिकतर इलाकों में रात का तापमान 18 डिग्री तक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों के अंदर तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मार्च में ही मई जैसी गर्मी पड़ सकती है। साथ ही प्रदेश के पूर्वी हिस्से में टर्फ लाइन और चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव होने की वजह से आसमान साफ रह रहा है, जिससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं। और यही वजह है कि मार्च में तापमान में वृद्धि हो रही है।