मऊगंज की समीक्षा ने UPSC में 56वीं रैंक हासिल किया

मऊगंज की समीक्षा द्विवेदी ने यूपीएससी परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से बड़े लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी है।

मऊगंज की समीक्षा ने UPSC में 56वीं रैंक हासिल किया
google

मऊगंज जिले के डगडौआ बेलहई गांव निवासी समीक्षा द्विवेदी ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। समीक्षा ने यह मुकाम हासिल कर न केवल अपने परिवार और गांव, बल्कि पूरे मऊगंज जिले को गौरवान्वित किया है।

एमपी पर्यावरण बोर्ड में सेवारत श्रीनिवास द्विवेदी की पुत्री समीक्षा द्विवेदी ने यूपीएससी परीक्षा में 56वीं रैंक पाकर देशभर में गौरव का विषय बना दिया है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है कि बुलंद हौसले और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने साबित कर दिया कि ईमानदारी और मेहनत के दम पर किसी भी प्रकार की बाधा को पार किया जा सकता है, भले ही आरक्षण जैसी चीजें कभी-कभी हतोत्साहित करें। समीक्षा की इस उपलब्धि पर उनके परिजन और जिले के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।