मंदसौर में चोरी के दौरान कार पर गिरा चोर, CCTV फुटेज आया सामने

मंदसौर में चोरी के प्रयास के दौरान बालकनी से गिरकर चोर कार पर जा गिरा। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। गिरने के बाद भी चोर ने दोबारा चोरी का प्रयास किया, जिसके बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

मंदसौर में चोरी के दौरान कार पर गिरा चोर, CCTV फुटेज आया सामने
पब्लिक वाणी

मंदसौर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबावाड़ी में चोरी की कोशिश के दौरान एक चोर घर की बालकनी से गिरकर कार पर जा गिरा। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

बताया जा रहा है कि गिरने के कुछ देर बाद भी बेखौफ चोर ने दोबारा चोरी का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।