मऊगंज : ईद-मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों को पेट्रोल से जलाया, 4 घायल एक की हालत गंभीर

Mauganj News : सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मऊगंज : ईद-मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों को पेट्रोल से जलाया, 4 घायल एक की हालत गंभीर

रिपोर्टर राजेंद्र पयासी @ मध्य प्रदेश। मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलहौवा में सोमवार शाम एक दुखद घटना सामने आई है। तथाकथित आरोप है कि ईद मिलादुन्नबी पर्व की तैयारी के लिए सजावट का कार्य कर रहे व्यक्तियों में से एक व्यक्ति पर सिर्फिरे किस्म के आरोपी द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई इस दौरान अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया और तीन अन्य लोग आग बुझाने के दौरान झुलस गए।

जानकारी के अनुसार शाम के वक्त ग्रामीण एक स्थान पर बैठकर 26 अगस्त के पर्व की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया और अचानक लोगों पर डाल दिया। देखते ही देखते आग फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में अजहरुद्दीन उर्फ राजू गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल, रीवा में भर्ती कराया गया है। उन्हें बचाने के प्रयास में तीन अन्य व्यक्ति भी झुलस गए, जिनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही लौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।