मऊगंज में 20 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, ऑपरेशन कैच के तहत शाहपुर पुलिस की कार्रवाई
मऊगंज की शाहपुर पुलिस ने ऑपरेशन कैच अभियान के तहत करीब 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी रामहित साकेत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
रिपोर्ट: राजेंद्र पयासी, मऊगंज
मऊगंज। पुलिस से बचकर करीब 20 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को शाहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कैच अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी सची पाठक के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस ने फरार वारंटी की तलाश करते हुए उसके ठिकाने पर दबिश दी।
थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम बसिगड़ा, पथरौही निवासी रामहित पिता सीताराम साकेत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले करीब 20 वर्षों से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल मऊगंज भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक यूबी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामनरेश पटेल, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश रावत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक संतोष कुमार रावत और निवास सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Anubhav Dubey 
