Omkareshwar: गौमुख घाट पर डूब रहे बीटेक छात्र को स्थानीय लोगों ने बचाया

गौमुख घाट पर बीटेक छात्र डूबने से बचा, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, एक दिन पहले राजस्थान के युवक की डूबने से गई थी जान

Omkareshwar: गौमुख घाट पर डूब रहे बीटेक छात्र को स्थानीय लोगों ने बचाया

Omkareshwar के प्रसिद्ध गौमुख घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। घाट पर स्नान कर रहा एक BTech छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से बचा लिया गया। घटना के बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए सनावद रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, Telangana निवासी Kalyan पिता Ganesh (18 वर्ष) अपने 6 दोस्तों के साथ भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए आया था। सभी युवक गुजरात के Baroda स्थित Parul University में BTech 2nd Year के छात्र बताए जा रहे हैं। दर्शन के बाद सभी दोस्त गौमुख घाट पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे थे।

नहाने के दौरान फिसला पैर, चला गया पानी में

स्नान के दौरान अचानक Kalyan का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि युवक की हालत बिगड़ने के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। ऑक्सीजन और वेंटिलेटर जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए Sanawad रेफर किया गया।

एक दिन पहले राजस्थान के युवक की डूबने से हुई मौत

गौरतलब है कि गौमुख घाट पर हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले ही Rajasthan के एक युवक की नर्मदा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद घाटों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पर्याप्त निगरानी, प्रशिक्षित बचाव दल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। हादसे के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है।